{"_id":"617055ac9605fb2cb37e58e2","slug":"admission-should-be-done-only-after-strict-investigation-in-the-district-court-ambedkar-nagar-news-lko600924661","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद न्यायालय में कड़ी जांच के बाद ही हो प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद न्यायालय में कड़ी जांच के बाद ही हो प्रवेश
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जनपद न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। कहा कि न्यायालय में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जाए, इसके बाद ही प्रवेश दिया जाए। निरीक्षण में जो कमियां पाई गईं, उन्हें अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिया गया।
जनपद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए बुधवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी जनपद न्यायालय परिसर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सीओ सदर अशोक कुमार सिंह के साथ सभी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों का जायजा लिया। सभी सीसीटीवी कैमरा बेहतर ढंग से चलते पाए गए। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जनपद न्यायालय परिसर में सघन जांच के बाद ही किसी को भी प्रवेश दिया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विधिवत जांच के बाद ही सामान्य दशा में प्रवेश दिया जाए। इसमें यदि कोई चूक होती है तो संबंधित पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
डीएम व एसपी ने परिसर का विधिवत जायजा लिया। सुनिश्चित किया कि सुरक्षा के और कौन से बेहतर इंतजाम किए जा सकते हैं। निरीक्षण में कुछ स्थानों पर शिथिलता पाते हुए उसे अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया। इसके बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट में तकनीकी टीम द्वारा ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य का जायजा लिया। यहां बंगलुरू से आए इंजीनियरों द्वारा बीती 5 अक्तूबर से चेकिंग कार्य अधिकारियों की मौजूदगी में कराया जा रहा है। मौके पर एडीएम अशोक कुमार कनौजिया व अपर उपजिलाधिकारी भरतलाल सरोज आदि मौजूद रहे।