फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   action taken

एक बार फिर चला अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक

Mon, 24 Jun 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
action taken
अंबेडकरनगर। चार दिन की मोहलत के बाद सोमवार को एक बार फिर से अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक चला। सोमवार को एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ भीटी वीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में अकबरपुर नगर के व्यस्ततम क्षेत्र फौव्वारा तिराहा से दोस्तपुर चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ एक दर्जन से अधिक स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमण करने वालों को निर्देशित किया गया कि दो दिन के अंदर वे खुद ही अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अकबरपुर नगर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को दूर करने के लिए बीते दिनों जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने नगर में सड़क के किनारे किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाने का निर्देश दिया था। अलग-अलग चक्र में अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से लेकर बस स्टेशन क्षेत्र तक अभियान चलाकर सड़क के किनारे दोनों तरफ नाली तक अतिक्रमण हटाया गया था। चार दिन की मोहलत के बाद सोमवार को एक बार फिर अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक चला।
विज्ञापन

इस बार निशाने पर था नगर के अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र फौव्वारा तिराहा से नई सड़क होते हुए दोस्तपुर चौराहा तक। सोमवार दोपहर बाद एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ भीटी वीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ फौव्वारा तिराहा पहुंची। इसके बाद जेसीबी मशीन से सड़क के किनारे दोनों नाली तक स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ हो गया। अभियान शुरू होने की जानकारी होते ही दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना प्रारंभ कर दिया। शाम तक दोस्तपुर चौराहे तक चले अभियान में एक दर्जन से अधिक अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुरेश मौर्या, तहसीलदार गिरिवर सिंह, कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। तहसीलदार ने बताया कि दुकानदारों को दो दिन की मोहलत दी गई है कि वे खुद ही अतिक्रमण हटा लें। 27 जून को एक बार फिर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed