फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Action on two incharges of paddy purchasing center

दो धान क्रय केन्द्र प्रभारियों पर कार्रवाई

Thu, 29 Oct 2015 10:23 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
यह अव्यवस्था गुरुवार को उस समय सामने आई जब संभागीय खाद्य नियंत्रक (फैजाबाद मंडल) हीरालाल ने भारतीय खाद्य निगम के एक व पीसीएफ के दो धान क्रय केंद्रों का जायजा लिया। नाराज खाद्य नियंत्रक ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को दो केंद्रों के प्रभारियों को हटाए जाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि एक नवंबर से जिले में धान खरीद का कार्य प्रारंभ हो रहा है। किसानों को धान बिक्री करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले में छह एजेंसियों खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीस्टेट एग्रो, यूपीएसएस, भारतीय खाद्य निगम व राज्यकर्मचारी कल्याण निगम के 48 केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


सुचारु धान खरीद के लिए बीते दिनों ही शासन से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया गया था। विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का दावा भी बढ़ चढ़कर किया था। इस बीच धान खरीद को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक फैजाबाद मण्डल हीरालाल ने भारतीय खाद्य निगम के एक व पीसीएफ के दो केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य नियंत्रक पहले भारतीय खाद्य निगम टांडा पहुंचे। यहां खरीद को लेकर कोई तैयारी नहीं मिली। इस पर केंद्र प्रभारी दिलीप यादव को फटकार लगाते हुए 30 अक्तूबर तक सभी तैयारी पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद वे पीसीएफ के साधन सहकारी समिति मखदूमनगर व साधन सहकारी समिति औरंगाबादा का जायजा लिया। दोनों ही केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला था।

चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ था। न तो बैनर लगा था और न ही पोस्टर। वहां लगा इलेक्ट्रानिक कांटा भी खराब थे। जानकारी पर पता चला कि दोनों केंद्रों के खातों में धनराशि भी नहीं उपलब्ध कराई जा सकी है।


इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को दोनों केंद्रों के प्रभारियों गनपत सहाय सिंह व रामअधार को हटाए जाने के लिए विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखे जाने का निर्देश दिया। साथ ही पीसीएफ के जिला प्रबंधक प्रदीप कुशवाहा को पीसीएफ के सभी 32 केंद्रों पर की गई तैयारियों की फोटोग्राफी कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed