फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   action on police

विदाई बरात में शामिल तीन और पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 05 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
action on police
अंबेडकरनगर। बसखारी थाने के एसओ मनोज सिंह की शाही विदाई बरात में शामिल होने के मामले में गाज गिरने का दौर जारी है। इंस्पेक्टर के निलंबन व दस सिपाहियों के लाइन हाजिर होने के बाद अब शुक्रवार को डायल-112 सेवा के तीन और पुलिसकर्मियों को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं आरोपी इंस्पेक्टर व 10 सिपाहियों पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

मामले में इंस्पेक्टर मनोज सिंह व 10 सिपाहियों पर गुरुवार को ही कार्रवाई की गई थी। अब जांच के बाद शाही विदाई बरात में डायल-112 सेवा का एक वाहन भी दिखाई पड़ रहा था। इसे देखते हुए डायल 112 के जिला प्रभारी एनएन शर्मा ने अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने अब पीआरवी चालक दीपचंद, कांस्टेबल कांशीराम यादव व तथा हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें चालक दीपचंद्र होमगार्ड है। डायल 112 प्रभारी एनएन शर्मा ने बताया कि होमगार्ड को भी लाइन में आमद कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

उधर, लॉकडाउन का उल्लंघन कर विदाई जुलूस निकालने वाले थानेदार मनोज सिंह व 10 सिपाहियों पर बसखारी पुलिस ने केस दर्ज किया है। सभी 10 पुलिस कर्मियों पर चार अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हुआ है। उधर, पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि टांडा विधायक संजू देवी की नाराजगी के बाद बीते दिनों बसखारी एसओ मनोज सिंह को यहां से हटाकर जैतपुर थाने भेजा गया था। जैतपुर में चार्ज लेने के लिए रवाना होते समय मनोज सिंह ने बसखारी थाने से दो दिन पहले बकायदा शाही विदाई जुलूस निकाला। इसका वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही थाने से नदारद हुआ लग्जरी वाहन
अंबेडकरनगर। बसखारी थाने के इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने जिस वाहन से विदाई जुलूस निकाला था, वह मामले के तूल पकड़ने के बाद थाने से नदारद हो गया। इससे पहले संबंधित वाहन एक माह से भी अधिक समय से थाने परिसर की ही शोभा बढ़ा रहा था। किसी भी प्रकार के अन्य विवाद से बचने के लिए वाहन को आननफानन में थाना परिसर से हटा लिया गया।

विदाई जुलूस में थानेदार मनोज सिंह एक खुली जीप में सवार थे। वह भी इस अंदाज में मानो कोई शाही सवारी निकल रही हो। जीप के पीछे तीन सिपाही इस तरह खड़े थे, जैसे कोई विशिष्ट हस्तियों के सम्मान में किया जाता है। इस विदाई जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद थाना परिसर से संबंधित लग्जरी वाहन आननफानन में नदारद हो गया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार बुधवार को विदाई जुलूस के बाद यह वाहन जैतपुर से लौटकर वापस बसखारी थाने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed