फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   action against police personnel

Ambedkar Nagar News: एंटी रोमियो टीम लाइन हाजिर, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर

Tue, 19 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
action against police personnel
अंबेडकरनगर। हंसवर क्षेत्र में सरेराह दुपट्टा खींचने के दौरान हुए हादसे में छात्रा की मौत के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार थाने की एंटी रोमियो टीम के प्रभारी दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी रितेश पांडेय को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इसके साथ पुलिस घटना के तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना गत शुक्रवार को हंसवर क्षेत्र के हीरापुर बाजार में हुई थी। इंटरमीडिएट की छात्रा नैंसी छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो शोहदों ने सरेराह उसका दुपट्टा खींच लिया जिससे छात्रा साइकिल सहित गिर गई। इस बीच दूसरी बाइक सवार ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस हिरासत से भागने के दौरान हुई मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हो गए।
विज्ञापन

छात्रा के साथ हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजीत सिन्हा ने सोमवार को हंसवर क्षेत्र की एंटी रोमियो टीम को लाइन हाजिर कर दिया। इस टीम में प्रभारी के रूप में दरोगा दिनेश कुमार मिश्र, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी नवनीत कुमार, सुमन सिंह व अंशिका सिंह की तैनाती थी। इन सभी को तत्काल पुलिस लाइन में आमद कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि इस मामले में रविवार को हंसवर के थाना प्रभारी रितेश पांडेय को निलंबित कर दिया गया था। उनके स्थान पर अरुण कुमार सरोज को थाना प्रभारी बनाया गया। इस बीच पुलिस प्रशासन ने घटना के आरोपी शहबाज, अरबाज व फैसल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed