फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of culpable homicide arrested, sent to jail

Ambedkar Nagar News: गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Sat, 30 Aug 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of culpable homicide arrested, sent to jail
39.गिरफ्तार आरोपी सतीराम वर्मा।स्रोत : पुलिस विभाग
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के गौरा कमालपुर निवासी आसाराम (50) की खेत में लगे सुरक्षा तार में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पेठिया चौराहे से खेत मालिक सतीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने 26 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पति अहियापुर स्थित एक निजी भट्टे पर खाना बनाने का काम करते थे। रात नाै बजे साइकिल से सतीराम वर्मा वर्मा के खेत के किनारे से गुजर रहे थे। तभी पशुओं की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने खेत मालिक सतीराम व उसके बेटे सर्वेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने सतीराम को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके बेटे की गिरफ्तार न करने की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सतीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed