फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accidents will be stopped only by following traffic rules

Ambedkar Nagar News: यातायात नियमों के पालन से ही हादसों पर लगेगी रोक

Fri, 31 Mar 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 31 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accidents will be stopped only by following traffic rules
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पुलिस टीम ने छात्राओं एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कहा गया कि नियमों के पालन से ही सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन





राजेसुल्तानपुर थाने के हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश पटेल एवं महिला कांस्टेबल योगिता समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों ने राजेसुल्तानपुर चौक एवं अन्य बाजारों में छात्राओं, युवाओं व लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन




बताया कि प्रत्येक वर्ष हजारों लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपने जीवन को गंवा देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन आकस्मिक घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का सही ढंग से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्राओं से आह्वान हुआ कि स्कूल आते-जाते समय सड़क पर समूह बनाकर न चलें। सड़क पार करने के दौरान दाएं एवं बाएं जरूर देखें। युवाओं व लोगों से बाइक व चार पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट लगाने पर जोर दिया। साथ ही ओवरटेक न करने, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने आदि को लेकर चेताया भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed