फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident in Hazpura reasion

रेलिंग से टकरा अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट लदा ट्रक

Thu, 27 Feb 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accident in Hazpura reasion
फोटो 27, अंबेडकरनगर के हजपुरा में अनियंत्रित होकर पलटी सीमेंट लदी ट्रक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
हजपुरा। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग स्थित नैनी झील के पास बोलेरो को बचाने के चक्कर में सीमेंट से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया की रेलिंग से टकराकर पलट गई। गनीमत रहा कि पुलिया की सफाई कर रहे मनरेगा मजदूर अनियंत्रित ट्रक को अपनी तरफ आते देख भागकर जान बचाई अन्यथा बड़ी दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी हुई थी। हालांकि, इसमें ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर एक ट्रक सीमेंट लादकर जलालपुर की तरफ जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह जलालपुर अकबरपुर मार्ग स्थित नैनी झील के पास पहुंची थी कि इसी बीच सामने से आ रही एक बोलेरो को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक कुछ कर पाता तब तक ट्रक बगल स्थित पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए सड़क के किनारे पलट गई। गनीमत रहा कि पुलिया के निकट मनरेगा का कार्य कर रहे मजदूरों ने ट्रक को अपनी तरफ आते देख किसी तरह से भागकर जान बचाई। अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना होते ही इर्द गिर्द के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

किसी तरह से ट्रक चालक को बाहर निकाला गया। हालांकि वह बाल बाल बच गया। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पुलिया की रेलिंग पूरी तरह से टूटकर बिखर गई। ट्रक में लदी सीमेंट की बोरी भी इधर उधर बिखर गई। इस बीच मामले की जानकारी पुलिस कर्मियों को दी गई। थोड़ी देर बाद थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं लोगों ने लोक निर्माण विभाग की लापरवाही पर नाराजगी भी प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed