फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

अनियंत्रित होकर पलटा लग्जरी वाहन, बाल-बाल बचे सवार

Tue, 03 Nov 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Accident
फोटो 5, अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर में अनियंत्रित होकर पलटा लग्जरी वाहन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर। जहांगीरगंज-राजेसुल्तानपुर मार्ग पर सोमवार को अनियंत्रित होकर एक लग्जरी वाहन सड़क के किनारे पानी भरी गहरी खाई में गिरकर पलट गया। गनीमत रही कि इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, तेंदुआईकला के ग्राम प्रधान पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र प्रताप यादव की पुत्री को सुबह अकबरपुर परीक्षा देने जाना था।
विज्ञापन

घर से ड्राइवर और परीक्षा देने जा रही युवती के साथ प्रधान के पुत्र विनय व भांजा आशीष गाड़ी में बैठे थे। चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर को साइड देने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसी बीच शोर सुनकर कई लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला। वाहन में सवार सभी चार लोगों को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed