फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, दो युवकों की मौत

Fri, 11 Sep 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accident
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार बाइक चलाना दो युवाओं को भारी पड़ गया। अनियंत्रित हुई बाइक खंभे से टकरा गई। इससे एक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इसके अलावा सुल्तानपुर निवासी मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। अन्य स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी दो युवाओं की मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार पूर्वाह्न मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार दो युवक काफी तेज रफ्तार से इल्तिफातगंज की तरफ जा रहे थे। बाजार से पहले ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से जा टकरायी। रफ्तार अधिक होने के चलते टक्कर इतनी भीषण हुई कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाइक चला रहा युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना इब्राहिमपुर पुलिस व सरकारी एंबुलेंस को दी गई। बाद में दोनों की पहचान प्रदीप कुमार (26) पुत्र बाबूराम व पिंटू (25) पुत्र रमापति फरीदपुर इब्राहिमपुर रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पिंटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि प्रदीप बुरी तरह घायल था। एंबुलेंस टीम दोनों को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुई। प्रदीप ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा हुआ है। इसके अलावा सुल्तानपुर जनपद के तेंदुआ महनिया निवासी सत्यनरायण (70) की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को वह एक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर निवासी राजेश (40) पुत्र रामचंद्र व ज्ञानेंद्र (20) पुत्र सुभाष सम्मनपुर मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जाता है कि दोनों एक बाइक से जलालपुर की तरफ जा रहे थे। बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सीहमई कारीरात गांव निवासी अजय (30) पुत्र विनोद कुमार गुरुवार को अन्नावां बाजार में बाइक की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed