{"_id":"5e98702b8ebc3e6fbf4ca99d","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko517877788","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रहे निजी सुरक्षा गार्ड को वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जा रहे निजी सुरक्षा गार्ड को वाहन ने रौंदा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को बुधवार देर शाम अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत फायर स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, जलालपुर कोतवाली अंतर्गत सेठाकला निवासी सूर्यनाथ (53) पुत्र राममिलन अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी गोसाईगंज रेलवे लाइन पर चल रहे कार्यस्थल पर सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है। तीन दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर गया हुआ था।
बुधवार देर शाम वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत फायर स्टेशन के निकट पहुंचा, तो इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।