फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

गिट्टी लदे ट्रेलर व ट्रक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर

Fri, 19 Jul 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accident
जलालपुर। मालीपुर थाना क्षेत्र के कजरीनंदापुर गांव के पास गुरुवार आधी रात गिट्टी भरे ट्रेलर व ट्रक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जौनपुर की तरफ से गिट्टी भरा ट्रेलर अकबरपुर की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह मालीपुर थाना क्षेत्र के कजरीनंदापुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे खाली ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज काफी दूर तक गई। चीख-पुकार पर आसपास मौजूद लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर ट्रेलर पलटा मिला और चालक उसी में दबा था। वहीं, ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल मिला।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ मालीपुर नागेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक लालू उर्फ लल्ला (32) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, करीब डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद ट्रेलर का केबिन काटकर चालक संदीप (30) पुत्र रामलड़इते निवासी पोलिया, मैगलगंज, लखीमपुर खीरी का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed