फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

ट्रिपलिंग में जीप की टक्कर से तीन युवक घायल, एक गंभीर

Fri, 05 Jul 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
accident
अंबेडकरनगर। ट्रिपलिंग में बाइक सवार तीन युवक जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चमुर्खा निवासी शैलेंद्र (22) पुत्र राजितराम, विनय (20) पुत्र मुंशीलाल व रामसेवक (21) पुत्र कल्पनाथ शुक्रवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। बताया जाता है कि कटेहरी बाजार के पास जीप ने भिड़ंत हो गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे में घायल तीनों लोगों को पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां शैलेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के विजयगांव निवासी राजेश (25) पुत्र बाबूलाल शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर निवासी राधेश्याम (35) पुत्र गिरिजाशंकर गुरुवार देर शाम बाइक से शहजादपुर जाते समय फौव्वारा तिराहे के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed