{"_id":"5d1cf8748ebc3e3ce13aef77","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko4687340128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू जीप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू जीप ने बाइक सवार युवकों को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। पट्टी बाजार के पास बाइक सवार दो युवक को तेज रफ्तार जीप ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी लालचंद्र (45) पुत्र धर्मराज व वाजिदपुर निवासी शंभू (32) पुत्र रामदीन मंगलवार देर शाम एक ही बाइक से हाजीपुर से पट्टी बाजार जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे पट्टी बाजार के पास पहुंचे तो उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक समेत सड़क किनारे पुलिया से जा टकराए। टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। गंभीरावस्था में दोनों को जलालपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने लालचंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि शंभू की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।