{"_id":"5d126bba8ebc3e3c7b01fcd7","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko467263166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक व कार में आमने सामने हुई भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक व कार में आमने सामने हुई भिड़ंत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर बाजार के पास मंगलवार सुबह मैजिक व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह टांडा से यात्रियों से भरा मैजिक वाहन अकबरपुर की तरफ आ रहा था। बताया जाता है कि जब वह अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर बाजार के पास पहुंचा तो इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से अनियंत्रित होकर टकरा गया।
आमने सामने हुई जोरदार टक्कर से मौके पर अफरातफरी मच गई। चीखपुकार पर इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। टक्कर में कार में सवार मऊ जनपद के खानपुर निवासी सूरजा देवी (45) पत्नी राजेंद्र व सिद्धार्थनगर जनपद के कटेहना निवासी भीष्मप्रताप (75) पुत्र रामानंद तथा मैजिक में सवार बेवाना थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी नीलम (28) पत्नी संदीप, अलीगंज थाना क्षेत्र के आसोपुर निवासी तजवर (18) पुत्र हैदर अली व बसखारी थाना क्षेत्र के बेलापरसा निवासी बलजीत (35) पुत्र श्रीपत को चोटें आईं।
विज्ञापन
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए तजवर को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।