{"_id":"4bee36eb40d9fd5012fe2a4f7564247c","slug":"absconding-offender-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार अपराधी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार अपराधी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
उधर पुलिस ने उस आरोपी को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया, जिसने आदिल पर बीते दिनों जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
मालूम हो कि मीरमलुकपुर गांव निवासी शातिर अपराधी आदिल अरसे से पुलिस पकड़ से दूर हुआ था।
बीते दिनों जब वह चोरी छिपे अपने गांव पहुंचा तो गांव के ही कुछ बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आदिल को अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
बाद में आदिल की तहरीर पर पुलिस ने मीरमलुकपुर गांव निवासी राकेश गुप्ता सहित कुल तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच शनिवार को पुलिस ने अस्पताल से आराम मिलने के बाद आदिल का चालान कर दिया, जबकि उस पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी राकेश गुप्ता को भी गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। एएसपी पंकज पाण्डेय ने बताया कि आदिल व राकेश का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन