{"_id":"61a7c0a74b235f205d39012b","slug":"absconding-accused-arrested-ambedkar-nagar-news-lko6069727196","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। बीते 9 माह से फरार चल रहे गैर इरादतन हत्या के अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कोतवाली के दरोगा राम उग्रह कुशवाहा ने अभियुक्त आनंद राव निवासी ग्राम कोडरा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
बताते चलें कि बीते 28 फरवरी को पुंथर निवासी अब्दुल कादिर (84) पुत्र यहिया जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रास्ता भटक कर कोतवाली के टांडा कोडरा पहुंच गए। जहां पर उन्हें चोर समझ कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था, जहां उपचार के दौरान अब्दुल कादिर की मौत हो गई थी। टांडा कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान एक महिला समेत दर्जनों लोगों का नाम प्रकाश में आया था। इस बीच पुलिस ने 9 माह से फरार चल रहे आरोपी आनंद राव को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब भी एक महिला सहित दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं। (संवाद)