अभिषेक ने हाईस्कूल तो सुमन ने इंटर में किया जिला टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में अभिषेक पांडेय ने जिला टॉप किया है। उसे 93.17 प्रतिशत अंक मिले हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में सुमन राजभर ने 93.60 प्रतिशत अंक के साथ जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया। सफल स्टूडेंट्स को परिवारीजनों व गुरुजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में अभय मौर्य ने जिले में दूसरा तो अभय सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संजू वर्मा व अंशुल विश्वकर्मा को संयुक्त रूप से चौथा तो अनुष्का मिश्रा को पांचवां स्थान मिला। अकबरपुर नगर के कृष्णानगर कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
इसमें शुभांजलि को 87.17, प्रियांशी यादव को 86.16, उत्कर्ष दुबे को 85.83, साक्षी सिंह को 85.66, शालू पटेल को 85.16 व स्मृति श्रीवास्तव को 85 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। मेहंदी एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक मेहंदी रजा ने बताया कि निमिषा श्रीवास्तव ने 85.5 प्रतिशत अंक हासिल किया।
सीआईवी साइंस एकेडमी पहितीपुर रोड के प्रबंधक अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि अनुष्का मिश्रा ने 92, संध्या यादव 85.33, मोहम्मद आरिफ 86.5, सौरभ मौर्या ने 85.16 अंक हासिल किया। डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर की प्रबंधक रेनू वर्मा ने बताया कि आकांक्षा मिश्रा को 91 प्रतिशत, पूजा गौर 89.60, अर्चना विश्वकर्मा 89, आकृति 88.7 व आदित्य 88.7 को प्रतिशत अंक मिले।
नृपति नरायन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज अमिया बाबनपुर के संरक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि अंश विश्वकर्मा ने 91.17 प्रतिशत अंक हासिल किया। जीएसएस साइंस एकेडमी इमामबाग अकबरपुर के प्रबंधक जफरुल हसन ने बताया कि प्रवर्तिक 87.66, रीना 87.33, दिव्यांशी 86.83, सुमन चौहान 86.66, सूर्या चौरसिया 86.66, आफरीन अख्तर 86.16, लाइबा खान ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किया।
सरस्वती शिशु मंदिर शहजादपुर की श्रेया तिवारी ने 88.50 प्रतिशत, हरीराम सूर्यप्रकाश कॉलेज विमलानगर यरकी के छात्र अंकुर वर्मा को 86 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। सती प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज बनगांव डिहवा के छात्र संजीव यादव को 88 प्रतिशत तो वहीं आंचल को 86.83 प्रतिशत अंक मिला। सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर की समृद्धि मिश्रा को 86 प्रतिशत अंक हासिल हुआ।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार जयबजरंग इंटर कॉलेज रामनगर के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि विपुल यादव को 91.5, मेधावी मिश्रा 90.16, अखिलेश यादव 90, अभय मिश्र 89.83, अभिषेक यादव 89.33, निकिता पांडेय 89.33, अभिषेक गौतम 89, अमन पाठक 88.66, ज्योति मौर्या 88.33, मानसी यादव ने 87.83 प्रतिशत अंक हासिल किया।
उधर, यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में स्मिता पटेल ने दूसरा तो सृष्टि वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रीना यादव व विभा वर्मा को संयुक्त रूप से चौथा जबकि वांक्षित पांडेय ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।नृपति नरायन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज अमिया बाबनपुर के प्रबंधक प्रदीप सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुमन राजभर ने 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया।
अकबरपुर नगर के कृष्णानगर कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि अनूप कुमार वर्मा को 91 प्रतिशत, रोशनी तिवारी 89.4, अंकुर सिंह 88.8, अनुपमा यादव 88.2, अंजली यादव 88.8, अभिषेक यादव 87.6, बृजेश कुमार 87.2, सुंदरम दुबे 86.6, श्रद्धा यादव 86.6 व वर्तिका मद्धेशिया को 85.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए।
डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने बताया कि अमन पटेल 87.8, अनामिका वर्मा 86 व शिवम वर्मा को 85.4 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। जीएसएस साइंस एकेडमी इमामबाग के प्रबंधक जफरुलहसन ने बताया कि बबिता विश्वकर्मा ने 87.2 प्रतिशत अंक हासिल किया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जनता बाल विद्या केंद्र इंटर कॉलेज झामबाबा सुरजूपुर की छात्रा पल्लवी सिंह ने 88.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार जयबजरंग इंटर कॉलेज रामनगर की प्रबंधक अंजनी वर्मा ने बताया कि प्रिया ओझा को 90.2 प्रतिशत, ज्योति प्रजापति 89.8, वाजिद खान व एकता त्रिपाठी को 88.8, वेदांत व सुयश मौर्या को 88.6, अंकित कुमार व काजल वर्मा को 8.2 प्रतिशत अंक हासिल हुआ।
पंडित त्रिलोकीनाथ इंटर कॉलेज हथिनाराज की अफीफा अंजुम ने सर्वाधिक 89.99 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इल्तिफातगंज प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श बालिका इंटर कॉलेज कालेज केदारनगर की अंजू वर्मा ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किया। हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार कीर्ति कमल स्मारक विद्यामंदिर सैदापुर के प्रधानाचार्य डी त्रिपाठी ने बताया कि मोनिका वर्मा ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किया। भगवती प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलांगर के प्रबंधक दुर्गाप्रसाद वर्मा ने बताया कि अविनाश कुमार वर्मा को 85 प्रतिशत अंक हासिल हुआ।