फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   AAP workers worried about Lalitpur and Chandauli scandal

ललितपुर व चंदौली कांड को लेकर बिफरे आप कार्यकर्ता

Sat, 07 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
AAP workers worried about Lalitpur and Chandauli scandal
अंबेडकरनगर। ललितपुर व चंदौली कांड के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा गया कि ललितपुर में बालिका से दुष्कर्म करने वाले एसओ को बर्खास्त किया जाए और फांसी दी जाए। साथ ही चंदौली में बेटियों की बेरहमी से पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सचिव संध्या राजभर ने कहा कि महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को सुरक्षा देने को लेकर बढ़-चढ़कर दावे किए जा रहे हैं। मिशन शक्ति के तहत पुलिसकर्मी अभियान चलाकर सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं, लेकिन जिस प्रकार से ललितपुर व चंदौली में घटना हुई, उसने खाकी वर्दी पर बदनुमा दाग लगा दिया है। कहा कि जिस बेटी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, उसी के साथ एसओ ने दुष्कर्म किया। बेटियों को सुरक्षा देने की बजाय चंदौली में घर में घुसकर पुलिस कर्मियों ने बेटियों की पिटाई कर दी। दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि ललितपुर व चंदौली की घटनाओं ने समाज को शर्मसार कर दिया है। जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उन्हीं ने इन दोनों घटनाओं को अंजाम दिया है। यह अत्यंत निंदनीय व चिंताजनक है। मूलचंद्र जायसवाल, दिलीप भाष्कर, समीर चौधरी, राजेंद्र पाल, जनार्दन सिंह, अंकित पटेल, परचम अब्बास ने कहा कि बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले एसओ को फांसी दी जाए। साथ ही चंदौली कांड के आरोपियों को बर्खास्त किया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं की गई, तो सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed