फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   AAP

आज दस स्थानों पर होगा प्रेरणा एप की लांचिंग का सीधा प्रसारण

Tue, 03 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
AAP
अंबेडकरनगर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेरणा एप की लांचिंग को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। तमाम शिक्षक जहां एप को लेकर विरोध में हैं, वहीं चार सितंबर को एप लांचिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी नौ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों व डायट पर करने का इंतजाम हो रहा है। हर जगह कम से कम 100 शिक्षकों की उपस्थित को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने व शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर शासन गंभीर है। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए जहां तरह-तरह की नि:शुल्क योजनाओं का लाभ बच्चों को दिलाया जा रहा है वहीं गुरुजनों की मनमानी पर नकेल कसने की भी पूरी कोशिश है। अब शिक्षकों को बच्चों के साथ दिन में तीन बार तस्वीर खींचकर एप पर भेजनी होगी।
विज्ञापन

एप के जरिए न सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों की निगरानी कर सकेगा बल्कि शासन स्तर से भी निगरानी रखी जाएगी। ऐसा करने के पीछे शासन का उद्देश्य है कि इससे न सिर्फ एमडीएम में बच्चों की गलत संख्या दर्शाकर होने वाली धांधली रुकेगी बल्कि समय से स्कूल न पहुंचने या विद्यालय बंद होने से पहले स्कूल छोड़ने वाले शिक्षकों पर भी निगरानी रखी जा सकेगी। विभाग के इस एप की लांचिंग को लेकर शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस है। ऐसे में पूर्व संध्या पर चार सितंबर को एप की लांचिंग लखनऊ से होगी। इसका सीधा प्रसारण सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर होगा। इस मौके पर कम से कम 100 शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। एप से जुड़ी अन्य जानकारियां भी शिक्षकों को दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार सितंबर को शाम चार बजे प्रेरणा एप का शुुभारंभ लखनऊ में करेंगे। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व डायट पर इसके लाइव प्रसारण की तैयारी है। सभी शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचने के निर्देश हैं।
- अतुल कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed