फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A young man was murdered by slitting his throat due to personal enmity

Ambedkar Nagar News: आपसी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या

Sun, 05 Jan 2025 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
A young man was murdered by slitting his throat due to personal enmity
घटनास्थल पर जांच करते एसपी व पुलिस टीम। संवाद
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के रानीपुर गिरंट गांव में रविवार सुबह शौच के लिए घर से निकले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में बरामद हुआ। पुलिस ने गांव के एक ही परिवार के छह लोगों पर केस दर्ज करके तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

राम आशीष (30) रविवार सुबह करीब 7:30 बजे घर से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकला था। एक घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह करीब 9 बजे राम आशीष का शव घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला। उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

हत्या की खबर मिलते ही एसपी केशव कुमार और एएसपी विशाल पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने राम आशीष के परिजन के साथ ग्रामीणों से भी बातचीत की। फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई ओमप्रकाश ने गांव के ही राजेश के ऊपर अपने छोटे भाई की हत्या करने का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर राजेश, उसके पिता रामनयन, पुत्र सिकंदर, सचिन और रोली व परिवार के सनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या से पकड़ा गया मुख्य आरोपी
एसपी केशव कुमार ने आरोपियाें को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कीं। राजेश अपने घर पर नहीं मिला। स्वॉट टीम ने उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर अयोध्या जनपद के महराजगंज थाने के निकट से दोपहर में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके परिवार के दो अन्य सदस्य भी पकड़ लिए गए हैं।
-----
जान से मारने की दे रहा था धमकी
परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व रामआशीष और राजेश के बीच विवाद हुआ था। इसका मुकदमा भी अहिरौली थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने राजेश को जेल भी भेजा था। बाहर आने के बाद राजेश ने रामआशीष की हत्या करने की धमकी दी थी। आरोप है कि बीते दिनों राजेश ने शराब में जहर पिलाकर राम आशीष को मारने की कोशिश की थी।

पत्नी रो-रोकर हुई बेसुध, मां का भी बुरा हाल
मृतक की पत्नी अर्चना अपने पति की मौत के सदमे में रो-रोकर बेहोश हो रही थी। उसकी वृद्ध मां बहुउना देवी के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। राम आशीष की दो संतान हैं। बेटा कार्तिक चार वर्ष का है और बेटी कीर्ति दो वर्ष की। रामआशीष की हत्या के बाद घरवालों, पत्नी और बच्चों हा हाल देखकर ग्रामीणों की आखें भी नम थीं।

गरीब बेटियों की हरियाणा में कराते थे शादी
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोग गरीब बेटियों की शादी हरियाणा में कराते थे। इसके एवज में लड़के वालों से पैसे भी लेते थे। चर्चा है कि हत्याराेपी भी इस काम में शामिल था। इस तरह के एक प्रकरण में बीते दिनों हरियाणा से आए एक व्यक्ति ने अहिरौली थाने में तहरीर भी दी थी।

मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तारी
मुख्य हत्याराेपी राजेश को पकड़ लिया गया है। दो और आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी हत्या की वजह आपसी रंजिश ही बताई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। - विशाल पांडेय, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed