{"_id":"68b1fe8c23fa5f3cd10b7ff3","slug":"a-young-man-became-a-victim-of-cyber-fraud-lost-rs-25-thousand-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-141068-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, 25 हजार गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, 25 हजार गंवाए
Sat, 30 Aug 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगंज के ग्राम कनौढ़ा फतेहपुर के मोहम्मद शकील को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया और 25 हजार रुपये ठग लिए। एसपी के निर्देश पर अलीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण मोहम्मद शकील ने शिकायती पत्र में बताया कि 26 अगस्त की शाम करीब सात बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपनापन जताते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि गलती से उसके खाते में 25 हजार रुपये भेज दिए गए हैं। इस दौरान एक फर्जी संदेश भी भेजा, जिससे उसे भरोसा हो गया कि वास्तव में उसके खाते में रकम आई है।
फोन करने वाले ने पैसे लौटाने की बात कहकर शकील से तत्काल यूपीआई के जरिये 10 हजार रुपये भेजने को कहा। इसके बाद दोबारा 15 हजार रुपये भेजने की मांग की। शकील ने दोनों बार भुगतान कर दिया। इसके बाद ठग ने झांसा देते हुए यह दावा किया कि गलती से 42 हजार रुपये और भेज दिए गए हैं। इस पर शकील को शंका हुई और उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया तो सच्चाई सामने आई। उनके खाते में कोई रकम नहीं आई थी। इस बीच ठग ने फोन काटकर स्विच ऑफ कर दिया। घटना के बाद मोहम्मद शकील ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर अपराधी को जल्द बेनकाब किया जाएगा।