{"_id":"e73b91733757191a0528c8416ce325d4","slug":"a-truck-ful-of-timber-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ट्रक लकड़ी बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ट्रक लकड़ी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 10 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वन विभाग के उपनिरीक्षक इन्द्रभान सोनकर तथा मंडी समिति के निरीक्षक शिशिर त्रिपाठी ने शुक्रवार प्रात: महरुआ भीटी मार्ग पर चेकिंग लगा रखी थी।
विज्ञापन
इसी दौरान भीटी की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई पड़ा। उसे रोका गया, तो उस पर आम, गूलर व महुआ आदि की लकड़ी लदी हुई थी। इससे जुड़े तमाम आवश्यक कागजात चालक के पास मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
इस पर टीम ने लकड़ी समेत ट्रक को महरुआ पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक पर फैजाबाद अन्तर्गत मिल्कीपुर खण्डासा निवासी चालक दिलीप कुमार सवार था। उसे भी पुलिस ने रोक रखा है। एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि मामले में वन विभाग व मंडी समिति ही आगे आवश्यक निर्णय लेगी।
विज्ञापन