फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A teacher who was injured after falling from the roof died during treatment

Ambedkar Nagar News: छत से गिरकर घायल हुए शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 28 Aug 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 28 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
A teacher who was injured after falling from the roof died during treatment
अध्यापक राजीव गुप्ता।फाइल फोटो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड आठ निवासी और प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज द्वितीय में सहायक अध्यापक रहे राजीव गुप्ता की बुधवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले वह घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक 26 अगस्त की रात खाना खाने के बाद राजीव छत पर सोने चले गए थे। देर रात नींद में उठकर किसी आवश्यक कार्य के लिए जा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गए। सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने के बाद उन्हें तत्काल अतरौलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें आजमगढ़ रेफर किया गया। बुधवार रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिवार में पसरा मातम
राजीव गुप्ता के निधन से उनके परिवार में गहरा शोक है। पत्नी रेनू गुप्ता बेसुध हैं, जबकि बेटा अरनव (11) और आरो (8) अपने पिता को खोने के गम में टूट चुके हैं। मां रुक्मणी देवी ने बताया कि राजीव परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनकी असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार, बल्कि शिक्षा जगत और स्थानीय समाज में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों ने जताया शोक
शिक्षक की मृत्यु की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।नौजवान भारत सभा के मित्रसेन, शिक्षक संघ मंत्री रामकेवल यादव, सभासद शशिकांत, राजाबाबू गुप्ता, शिक्षक अजय वर्मा आदि ने परिजनों से मिलकर दुख साझा किया। इसके अलावा बीडीओ संतोष कुमार पांडेय, हरिप्रसाद चतुर्वेदी, एआरपी अनुराग तिवारी, ब्रह्मदेव तिवारी, पुष्पेन्द्र आदि ने भी शोक प्रकट किया।


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed