{"_id":"639d53b4f9afd8719a3b6329","slug":"a-student-died-in-a-accident-in-ambedkar-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत, लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: साइकिल सवार छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत, लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पीटा
Sat, 17 Dec 2022 10:59 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:59 AM IST
सार
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में साइकिल से स्कूल जा रही एक छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोचिंग पढ़ कर साइकिल से शनिवार सुबह विद्यालय जा रही इंटर की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने अन्नपुर में रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने दौड़ाकर ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के चौधरीपुर बौराव निवासी रमेश कश्यप की पुत्री प्रियांशी (17) शनिवार सुबह रामनगर से कोचिंग पढ़ कर साइकिल से थोड़ी ही दूर स्थित हुसेनपुर खुर्द विद्यालय के लिए निकली। वह इंटर की छात्रा थी। बसखारी मुख्य मार्ग पर वह अन्नापुर गांव के निकट पहुंची ही थी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चालक की पिटाई भी कर दी गई। इसके बाद उसे मौके पर पहुंची पुलिस टीम के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सीओ राम बहादुर सिंह और थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने मौके पर हालात का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है।