{"_id":"67cb28221fc9e51914040c83","slug":"a-student-died-after-falling-from-the-fourth-floor-after-getting-electrocuted-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-130827-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: करंट लगने के बाद चौथी मंजिल से गिरे छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: करंट लगने के बाद चौथी मंजिल से गिरे छात्र की मौत
Fri, 07 Mar 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के वाजिदपुर निवासी सोनू निगम (19) की करंट लगने से मौत हो गई।
और अश्वनी सगे भाई शुक्रवार को शिवम काॅलोनी निवासी सुरेश कन्नौजिया के घर जेनरेटर लेकर गए थे। जेनरेटर नीचे खड़ा करने के बाद सोनू चौथी मंजिल पर कनेक्शन करने चले गए। छत पहुंचने के बाद तार नीचे फेंक रहे थे। तभी तार घर के बगल से गुजरे एचटी लाइन से टकरा गया। तार कटा होने से सोनू को करंट लग गया और वह ने चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। आनन फानन उसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोनू इंटर का छात्र था। शनिवार को उसकी भूगोल की परीक्षा थी। पिता अशोक और मां रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद