फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A road will be built along the Rapti main canal with a cost of Rs 2.81 crore

Ambedkar Nagar News: 2.81 करोड़ से राप्ती मुख्य नहर के किनारे बनेगी सड़क

Wed, 03 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A road will be built along the Rapti main canal with a cost of Rs 2.81 crore
बलरामपुर। गैसड़ी ब्लॉक में राप्ती मुख्य नहर के किनारे करीब 2 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से 10 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र के 25 गांवों के लगभग 4,000 किसानों को आवागमन और सिंचाई में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार राप्ती मुख्य नहर के किलोमीटर 70 से 80 के मध्य सर्विस रोड बनाई जाएगी। साथ ही ईंटों की सोलिंग बिछाई जाएगी और दोनों किनारों पर रेन वॉटर सूट (जल निकासी व्यवस्था) का निर्माण भी किया जाएगा। इस परियोजना के लिए कुल 2 करोड़ 80 लाख 54 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
गैसड़ी ब्लॉक में राप्ती मुख्य नहर के किनारे जल्द ही सर्विस रोड, ईंट की सोलिंग और रेन वॉटर सूट का निर्माण कराया जाएगा। इससे आसपास के गांवों के किसानों को आवागमन के साथ ही सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

— अनिल कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, राप्ती नहर निर्माण मंडल-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed