फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A proposal is being prepared for the formation of a Nagar Panchayat

Ambedkar Nagar News: नगर पंचायत के गठन के लिए तैयार किया जा रहा प्रस्ताव

Sun, 04 Jan 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 04 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
A proposal is being prepared for the formation of a Nagar Panchayat
.रामनगर ​स्थित शहीद स्मारक स्थल। 
आलापुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत रामनगर के गठन की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। अमर उजाला में 11 नवंबर को प्रकाशित खबर रामनगर को नहीं नगर पंचायत का दर्जा का असर अब प्रशासनिक स्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला प्रशासन ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत गठन के लिए दोबारा प्रस्ताव तैयार किए जाने की कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन




जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आख्या में बताया गया है कि नगर पंचायत रामनगर के गठन को लेकर पहले ही शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन की ओर से 6 अक्तूबर 2016 के शासनादेश में निर्धारित मानकों के अनुरूप औचित्यपूर्ण संस्तुति के साथ विस्तृत प्रस्ताव दोबारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुपालन में जनपद स्तर पर परीक्षण की कार्रवाई प्रचलित है। नगर पंचायत बनने से बाजार का विस्तार होगा और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी, वहीं युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय रंजीत सिंह ने बताया कि परीक्षण प्रक्रिया पूर्ण होते ही सभी आवश्यक संलग्नकों के साथ प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed