{"_id":"9a5bb3cabd309270f97f47a7567663fc","slug":"a-man-killed-by-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से ग्रामीण की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार नगपुर निवासी रामगिरीश (46) पुत्र अच्छेलाल शनिवार सुबह करीब पौने पांच बजे रोज की तरह मार्निग वाक पर निकला था। वह टहलते हुए गांव के बाहर बनी पुलिया पर जाकर बैठ गया। इसी बीच ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा।
विज्ञापन
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी परिवारीजनों को तब हुई जब गांव के कुछ लोग शौच के लिए निकले। रामगिरीश को पुलिया के बगल गिरा पड़ा देख ग्रामीणों ने गुहार लगाई। उसके शरीर पर विद्युत तार लिपटे हुए थे। तत्काल गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। सूचना विद्युतकर्मियों को दी गई।
विज्ञापन
आपूर्ति ठप होने के बाद रामगिरीश को तार से अलग किया गया। इस घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत तार के चलते ही यह हादसा हुआ है। इसके लिए सीधे तौर पर विद्युत अधिकारी व कर्मचारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
कहा गया कि दोषी विद्युत अधिकारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी तय की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक ऐसे मामलों में गिरफ्तारी तय नहीं की जाएगी, तब तक जर्जर विद्युत तार को बदलने की सुध विभाग नहीं लेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।