{"_id":"6255c3385fed6e5d2926d744","slug":"a-grand-procession-took-out-in-baskhari-on-ramnavmi-ambedkar-nagar-news-lko625855972","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर बसखारी में निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर के बसखारी में रामनवमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा के दौरान मंचन करते कलाकार।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
Link Copied
बसखारी (अंबेडकरनगर) । बसखारी कस्बा में मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने रामनवमी के अवसर पर धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। आयोजक विकास मोदनवाल की देखरेख में निकली शोभायात्रा पूर्वी चौराहा गांधी आश्रम से शाम लगभग 4 बजे शुरू हुई, जो बाजार से होते हुए बसखारी ब्लॉक से वापस रामलीला मैदान डिवहरे बाबा पर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बिजली की रोशनी से जगमग रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा के साथ श्रद्धालुगण ढोल नगाड़े की थाप पर नाचते झूमते चल रहे थे।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों ने जगह जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया जबकि महिलाओं ने भी चिह्नित जगह पर चौक बना कर भगवान श्रीराम की आरती उतारी। डिवहरे बाबा रामलीला मंच पर भी भगवान श्रीराम की आरती हुई। कार्यक्रम में सुरक्षा इंतजाम को लेकर भारी पुलिस बल एवं रैपिड एक्शन फोर्स के साथ बसखारी थानाध्यक्ष की पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।