{"_id":"149-77845","slug":"AmbedkarNagar-77845-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम सभी को साथ लेकर चलते हैं : अखिलेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम सभी को साथ लेकर चलते हैं : अखिलेश
AmbedkarNagar
Updated Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा । मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को बुनकर नगरी के कौमी इंटर कॉलेज मैदान में लोकसभा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का गुजरात मॉडल महज एक दिखावा है। हकीकत में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता, किसानों को मुफ्त पानी, निशुल्क एंबुलेंस सेवा व शिक्षामित्रों का समायोजन आदि जैसा कोई काम गुजरात में नहीं हुआ है।
मोदी के अंग्रेजी शब्दों को परिभाषित करते हुए कहा कि वे सिर्फ सांप्रदायिकता बढ़ा सकते हैं। हम सभी को साथ लेकर चलते हैं। देश को विभाजित करने की आरएसएस, बजरंग दल और विहिप की एक चाल है। इससे बचकर रहना होगा। बसपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में जो पैसा खर्च होना था, उसे बसपा सरकार ने मूर्तियों में बर्बाद कर दिया। उस सरकार में भ्रष्टाचार, लूट, खसोट के चलते ही कई अफसर व मंत्री जेल जा चुके हैं। इसके विपरीत सपा आम लोगों का भला तय कर रही है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें अभूतपूर्व क्रांति आ गई है। 108 नंबर एंबुलेंस सेवा में कोई भेदभाव नहीं है। अस्पतालों में दवा व इलाज मुफ्त हो रहा है। कहा कि सरकार का तीन साल का कार्यकाल बचा हुआ जिसमें और भी विकास का कार्य होगा। अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार के गठन के बाद विधायक निधि से विद्यालयों के लिए वाहन खरीदने की योजना पर भी चर्चा की। कहा कि विरोध के चलते उन्होंने इस योजना को वापस लेकर विद्यालय निधि से गरीब मरीजों के इलाज का फैसला लिया। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सरकार बड़ा काम कर रही है। इलाहाबाद में प्रोजेक्ट पर कार्य हो गया है। वर्ष 2016 तक गांव को 18 घंटे व शहर को 22 घंटे बिजली मिलेगी। विद्युत ट्रांसफार्मर जलने पर एंबुलेंस सेवा की भांति ट्रांसफार्मर भी तत्काल पहुंचेगा। लैपटॉप वितरण पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का भी जवाब दिया।
गन्ना किसानों की बकाया धनराशि पर किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सपा सरकार एक-एक पाई मिल मालिकों से दिलाएगी। सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा की तारीफ करते हुए विजयी बनाने का आह्वान किया। कहा कि बुनकर बाहुल्य क्षेत्र टांडा से भारी समर्थन मिलना चाहिए। सरकार बुनकरों के आर्थिक सुधार के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। राममूर्ति वर्मा की ही देन है कि गुजरात का अमूल दूध, यूपी में आ रहा है, लेकिन इसमें मोदी का कोई योगदान नहीं है। कहा कि आपके नेता मुलायम सिंह यादव पड़ोस की आजमगढ़ सीट से लड़ रहे हैं। ऐसे में यहां का महत्व भी बढ़ जाता है। इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, टांडा विधायक अजीमुलहक पहलवान, जलालपुर विधायक शेरबहादुर सिंह, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी व हाजी इफ्तेखार आदि मौजूद रहे।