{"_id":"149-77840","slug":"AmbedkarNagar-77840-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को जलता हिंदुस्तान नहीं, अमन-चैन चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को जलता हिंदुस्तान नहीं, अमन-चैन चाहिए
AmbedkarNagar
Updated Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। लोगों को जलता हुआ हिंदुस्तान नहीं, अमन चैन चाहिए। यह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस दे सकती है। केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को जलालपुर के भियांव में आयोजित जनसभा में यह विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर भी तीखे प्रहार किए। कहा कि भाजपा को केंद्र में आने से रोकने में सिर्फ कांग्रेस ही सक्षम है। कांग्रेस ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है। कांग्रेस ने कुर्सी के लिए कभी समाज में नफरत नहीं फैलाई, लेकिन आज कुछ लोग यही करने पर आमादा हैं। देश की जनता अमन पसंद है। वह जलता हुआ हिंदुस्तान नहीं देखना चाहती। उसे कांग्रेस के नेतृत्व में विकास परक सरकार चाहिए। कांग्रेस ने ही मजदूरों को उनके गांव में मनरेगा का हक दिया। सूचना का अधिकार अधिनियम लाकर एक-एक आदमी की ताकत को परवान चढ़ाया। उन्होंने मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि वह कई स्थानों पर कह चुके हैं कि उन्हें गंगा मैया ने वाराणसी बुलाया है। इसलिए ही वह वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी इस बात में कितना दम है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नामांकन से पहले उन्होंने बनारस में सभी महापुरुषों पर माल्यार्पण तो किया, लेकिन गंगा मैया को पुष्प समर्पित करना भूल गए। अब जो व्यक्ति अपनी मां को ही भूल जाए, वह देश का नेतृत्व क्या करेगा और अपने वादों पर कितना खरा उतरेगा। यदि केंद्र में मोदी की सरकार बनी, तो देश जल उठेगा। गुजरात मॉडल सिर्फ हवा हवाई है। आज भी गुजरात में तमाम बच्चे कुपोषण का शिकार हैं, तो महिला उत्पीड़न की बड़ी घटनाएं भी गुजरात में हुई हैं। आप देश में अमन चैन चाहते हैं या फिर उसे जलता देखना चाहते हैं। इसका फैसला आपको करना है। उन्होंने आह्वान किया कि वे कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह की जीत सुनिश्चित कर देश में बेहतर सरकार बनाने में अपना योगदान दें। इस दौरान जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, संजय सिंह, मारकण्डेय वर्मा, अबूसहमा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व श्री खुर्शीद ने दरगाह मीरा मसूद हमदानी के आस्ताने पर पहुंचकर माथा टेका और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन