फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लोगों को जलता हिंदुस्तान नहीं, अमन-चैन चाहिए

लोगों को जलता हिंदुस्तान नहीं, अमन-चैन चाहिए

Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर। लोगों को जलता हुआ हिंदुस्तान नहीं, अमन चैन चाहिए। यह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस दे सकती है। केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को जलालपुर के भियांव में आयोजित जनसभा में यह विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर भी तीखे प्रहार किए। कहा कि भाजपा को केंद्र में आने से रोकने में सिर्फ कांग्रेस ही सक्षम है। कांग्रेस ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है। कांग्रेस ने कुर्सी के लिए कभी समाज में नफरत नहीं फैलाई, लेकिन आज कुछ लोग यही करने पर आमादा हैं। देश की जनता अमन पसंद है। वह जलता हुआ हिंदुस्तान नहीं देखना चाहती। उसे कांग्रेस के नेतृत्व में विकास परक सरकार चाहिए। कांग्रेस ने ही मजदूरों को उनके गांव में मनरेगा का हक दिया। सूचना का अधिकार अधिनियम लाकर एक-एक आदमी की ताकत को परवान चढ़ाया। उन्होंने मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि वह कई स्थानों पर कह चुके हैं कि उन्हें गंगा मैया ने वाराणसी बुलाया है। इसलिए ही वह वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी इस बात में कितना दम है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नामांकन से पहले उन्होंने बनारस में सभी महापुरुषों पर माल्यार्पण तो किया, लेकिन गंगा मैया को पुष्प समर्पित करना भूल गए। अब जो व्यक्ति अपनी मां को ही भूल जाए, वह देश का नेतृत्व क्या करेगा और अपने वादों पर कितना खरा उतरेगा। यदि केंद्र में मोदी की सरकार बनी, तो देश जल उठेगा। गुजरात मॉडल सिर्फ हवा हवाई है। आज भी गुजरात में तमाम बच्चे कुपोषण का शिकार हैं, तो महिला उत्पीड़न की बड़ी घटनाएं भी गुजरात में हुई हैं। आप देश में अमन चैन चाहते हैं या फिर उसे जलता देखना चाहते हैं। इसका फैसला आपको करना है। उन्होंने आह्वान किया कि वे कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह की जीत सुनिश्चित कर देश में बेहतर सरकार बनाने में अपना योगदान दें। इस दौरान जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, संजय सिंह, मारकण्डेय वर्मा, अबूसहमा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व श्री खुर्शीद ने दरगाह मीरा मसूद हमदानी के आस्ताने पर पहुंचकर माथा टेका और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed