फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्वाट टीम के आरोपी सिपाही पर गिरी गाज

स्वाट टीम के आरोपी सिपाही पर गिरी गाज

Mon, 06 Jan 2014 05:44 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Mon, 06 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बस स्टेशन पर हंगामा व मारपीट प्रकरण की गाज स्वाट टीम के आरोपी सिपाही कुलदीप यादव पर रविवार को गिर गई है। पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उसे स्वाट टीम से हटाकर जिले के सीमावर्ती थाने राजेसुल्तानपुर में तैनाती दे दी। सिपाही को तत्काल प्रभाव से राजेसुल्तानपुर में आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि दो दिन पूर्व अकबरपुर बस स्टेशन पर पुलिसकर्मियों व कुछ स्थानीय युवकों के बीच शराब के नशे में कई चक्र मारपीट हुई थी। इससे वहां काफी देर तक अफरातफरी की नौबत रही थी। इसमें स्वाट टीम के पुलिसकर्मी के शामिल होने का मामला सामने आया था। घटना को एसपी सुनील सक्सेना ने गंभीरता से लिया और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह को मामले की जांच सौंप दी। प्रारंभिक तौर पर हुई जांच में यह सामने आया कि बस स्टेशन पर घटना हुई थी। इसके बाद एसपी ने स्वाट टीम के आरोपी सिपाही कुलदीप यादव को इस महत्वपूर्ण टीम से हटाने का फैसला कर लिया। सिपाही को स्वाट टीम से हटाए जाने के साथ ही जिले के सीमावर्ती थाने राजेसुल्तानपुर में तैनाती दे दी गई। जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर स्थित थाने में तैनात किए जाने के साथ ही सिपाही को तत्काल वहां अपनी आमद करवाए जाने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि यदि इसका पालन न हुआ, तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed