फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   933 illegal buildings found on Tamsa's land

तमसा की जमीन पर मिले 933 अवैध भवन

Thu, 05 May 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
933 illegal buildings found on Tamsa's land
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के तट पर बीते दिनों हुए सर्वे में 933 भवन अवैध पाए गए हैं। सर्वे टीम ने सभी भवनों की सूची एसडीएम को भेज दी है। शीघ्र ही रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। इसके बाद सभी चिह्नित भवन स्वामियों को नोटिस भेजी जाएगी। इसके बाद नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन के दिशा-निर्देशन में एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने अकबरपुर नगर पालिका परिषद से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के तट पर अवैध कब्जे के चिह्नांकन के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी, तहसीलदार अकबरपुर, नायब तहसीलदार अकबरपुर व क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को पत्र लिखा था। इसके बाद चार-चार लेखपालों की दो टीमें गठित की गईं, जिसने बीती 25 अप्रैल से चिह्नांकन का कार्य प्रारंभ कर दिया था।
विज्ञापन

इस बीच भवनों के चिह्नांकन के बाद खसरा व खतौनी से मिलान कर दोनों टीम द्वारा 933 भवनों को अतिक्रमण क्षेत्र की सीमा में चिह्नित किया गया। अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर नगर पालिका परिषद बीना सिंह ने बताया कि चिह्नांकन का कार्य पूरा करने के बाद बृहस्पतिवार को पूरी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है। शीघ्र ही एसडीएम द्वारा यह रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। उधर, एसडीएम पवन कुमार जायसवाल ने बताया कि सर्वे टीम की ओर से जो रिपोर्ट मिली है, उसमें 933 भवनों का चिह्नांकन किया गया है। इस रिपोर्ट को शीघ्र ही डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed