फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   92 people became great donors by donating blood

रक्तदान कर 92 लोग बने महादानी

Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
92 people became great donors by donating blood
अंबेडकरनगर। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसे में हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी की जान रक्त की कमी से न जाए। मानवता का तकाजा यही है कि हम सब मिलकर बढ़-चढ़कर रक्तदान करें।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को मानवता दिवस के मौके पर जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक पुद्दन साहू ने कहीं। वे सामाजिक संस्था संत निरंकारी चैरिटेबल समिति की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रकार के शिविर में बढ़-चढ़कर रक्तदान करें।
विज्ञापन

इस बीच रक्तदान करने के लिए कुल 111 लोगों ने पंजीकरण कराया। इनमें 92 लोगों ने रक्तदान किया। मानवता दिवस पर सामाजिक संस्था संत निरंकारी चैरिटेबल समिति के तत्वावधान में जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में संयुक्त रुप से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम संयोजक पुद्दन साहू ने कहा कि युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वे इस प्रकार के रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर कर न सिर्फ स्वयं रक्तदान करें, बल्कि दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। किसी की जान बचाना सबसे बड़ा मानवता का परिचय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सभी को चाहिए ऐसे शिविरों में पहुंचकर रक्तदान करें। दोनों स्थानों पर इस बीच रक्तदान करने के लिए कुल 111 युवाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 92 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से सालिकराम, अर्जुन गुप्ता, उमेश, बृजेश, जवाहिर, संजय, दिनेश, प्रमोद, प्रदीप, राम अजोर, हरि ओम, साधना, राम यज्ञ, दयाराम, प्रेमचंद्र, मुन्ना, सोनी, पवन, कुसुम, परशुराम, हरिशंकर, राज वर्मा, राज कुमार आदि ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed