फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   900 children were injected with JE vaccine

विशेष अभियान के तहत 900 बच्चों को लगा जेई टीका

Mon, 22 Feb 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
900 children were injected with JE vaccine
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जेई टीकाकरण अभियान चला। स्वास्थ्य केंद्रों पर चले अभियान में करीब 900 बच्चों को जेई टीका लगाया गया। साथ ही नागरिकों को इसके बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने सभी से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जेई टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष ने किया। उन्होंने नागरिकों को इसके बारे में जागरूक भी किया। कहा कि यह टीकाकरण बच्चों को दिमागी बुखार से बचाने में मदद करेगा। नागरिकों को बगैर किसी हीलाहवाली के अपने बच्चों का टीकाकरण कराना चाहिए। बीपीएम पवन वर्मा ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत कुल 217 बच्चों का टीका लगना था। कुल 172 बच्चों को टीका लगाया गया। शेष बच्चों को आगामी दिनों में टीका लगाया जाएगा। जलालपुर क्षेत्र के उपकेंद्र मगुराडिला के अंतर्गत मदरहा ग्राम में टीकाकरण अभियान चला। यहां पर बच्चों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य डॉ. जावेद आलम, बाल विकास परियोजना अधिकारी बलराम सिंह, स्वास्थ शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी उपस्थित रहे। बड़ेपुर, कन्नूपुर व मैनपुर आदि केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि जापानी इंसेफेलाइटिस से विगत वर्षों में बहुत से नौनिहाल काल के गाल में समा गए। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया कि जो भी बच्चे जेई टीकाकरण से छूटे हुए हैं, उन्हें जेई का टीका लगाकर अच्छादित किया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेपुर में डॉ. भास्कर, डॉ. पीके सिंह, सीएचओ आकांक्षा पटेल, साक्षी, ज्योति व गरिमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युतनगर क्षेत्र में जेई विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। इसमें 9 माह से 15 साल तक के छूटे हुए सभी बच्चों को जेई की वैक्सीन लगाई जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा के अधीक्षक डॉॅ दिनेश वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 फरवरी से 5 मार्च तक विभिन्न दिवसों पर संचालित होगा। रविवर को चले विशेष टीकाकरण अभियान मे उतेरथू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 17 बच्चों को टीका लगाया गया। कटेहरी सीएचसी पर कुल 209 बच्चों का टीका लगना था। इसमें से 207 बच्चों को टीका लग सका। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में रविवार को 994 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष करीब 900 बच्चों को टीका लगाया गया। शेष बच्चों को आगामी दिनों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed