फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   850 panchayat assistants will be employed to make ayushman card

आयुष्मान कार्ड बनाने में लगाए जाएंगे 850 पंचायत सहायक

Sat, 11 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
850 panchayat assistants will be employed to make ayushman card
अंबेडकरनगर। जिले में सुस्त चल रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार में अब तेजी आएगी। कार्ड बनवाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अब पंचायत सहायकों की मदद ली जाएगी। कार्ड बनाने के निर्धारित लक्ष्य 8.24 लाख के सापेक्ष अब तक अब तक मात्र 2.88 लाख आयुष्मान कार्ड ही बन सके हैं। इसके चलते ही वास्तविक पात्रों को आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली इलाज की सुविधाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है। चयनित पात्रों को योजना का फायदा पहुंचाने के लिए ही अब ग्राम पंचायतों में तैनात 850 पंचायत सहायक पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य करेंगे। जल्द ही उन्हें इस कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को बेहतर इलाज की सुविधा प्राप्त हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना का लाभ चयनित पात्रों को सुचारु रूप से मिल सके, इसके लिए उनका आयुष्मान व गोल्डेन कार्ड बनाया जाता है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार योजना के तहत 8 लाख 24 हजार 345 पात्रों का चयन किया गया था। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा बरती गयी लापरवाही के कारण अब तक मात्र 2 लाख 88 पात्रों का ही आयुष्मान कार्ड बन सका है। नोडल अधिकारी डॉ. मुकुल त्रिपाठी ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत चयनित पात्रों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बन सके, इसके लिए अब कार्ड बनाने के कार्य में पंचायत सहायकों को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed