{"_id":"62659b76249f287275570dd6","slug":"822-patients-were-treated-in-the-fair-ambedkar-nagar-news-lko627654687","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में 822 मरीजों का किया गया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में 822 मरीजों का किया गया उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 29 केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कोविड-19 का पालन करते हुए लगभग 822 मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही उन्हें जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांच भी निशुल्क की गई। वहीं लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि समुचित सफाई के आधार पर ही संचारी रोगों पर काबू पाया जा सकता है।
ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का रविवार के अवकाश पर भी समुचित इलाज सुनिश्चित हो सके, इसके लिए प्रत्येक रविवार को सभी पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन होता है। इसी क्रम में रविवार को जिले के 29 पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिला नोडल अधिकारी अपर सीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि 29 केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मरीजों का इलाज किया गया।
होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। इलाज के साथ साथ जरूरी दवाएं भी उन्हें उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा शुगर, ब्लड प्रेशर, मलेरिया, कोरोना समेत कई अन्य प्रकार की जांच निशुल्क की गई। इसके साथ ही आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को कोरोना व संचारी रोगों के प्रति जागरूक भी किया गया। कहा गया कि न सिर्फ खुद के घर को सुथरा रखें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। जागरूकता के आधार पर ही संचारी रोगों को बढ़ने से रोका जा सकता है।