{"_id":"5fa03e988ebc3e9bcc42d097","slug":"80-purchasing-centers-open-eight-found-closed-ambedkar-nagar-news-lko5483126133","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 क्रय केंद्र खुले, 8 मिले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 क्रय केंद्र खुले, 8 मिले बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को 88 क्रय केंद्रों का अधिकारियों की टीम ने जायजा लिया। आठ क्रय केंद्र बंद पाए गए। इन केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश डीएम ने दिया है।
गौरतलब है कि जिले में कुल 88 क्रय केंद्र स्थापित हैं। डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर सभी तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने केंद्रों का जायजा लिया। 80 केंद्र खुले पाए गए। सभी पर धान की खरीद होती मिली। बंद पाए गए आठ क्रय केंद्र के प्रभारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के बाद डीएम ने सभी किसानों से अपील की कि वे किसी भी जनसुविधा केंद्र पर पंजीयन करा सकते हैं। इसके बाद अपना धान क्रय केंद्रों पर ले जाएं। यदि धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या आए तो कंट्रोल रूम नंबर 05271-244551, 244552, 244550 पर संपर्क कर सकते हैं। किसानों का धान खरीदा जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि सभी केंद्रों पर तहसील स्तरीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों के धान की खरीद में किसी प्रकार की समस्या न आने पाए और उन्हें बिचौलियों से बात करने को मजबूर न होना पड़े। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि धान खरीद में किसानों को परेशान करने का प्रयास हुआ तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।