फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   75 thousand elderly people at risk of not getting pension

75 हजार बुजुर्गों पर पेंशन न मिलने का खतरा

Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
75 thousand elderly people at risk of not getting pension
अंबेडकरनगर। जिले के 75 हजार बुजुर्गों पर पेंशन न मिलने का खतरा मंडराने लगा है। कारण यह है कि संबंधित बुजुर्गों ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिले में मौजूदा समय में एक लाख 30 हजार बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन मिल रही है। पेंशन का लाभ लगातार लेने के लिए ई-केवाईसी कराने का निर्देश शासन ने दिया है। इनमें 55 हजार बुजुर्ग ही ई-केवाईसी करा सके हैं। यदि समय रहते शेष बुजुर्गों ने ई-केवाईसी नहीं कराई, तो उन्हें पेंशन मिलने की सुविधा से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या न हो, इसके लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पूर्व में 500 रुपये उनके खाते में भेजे जाते थे, लेकिन बीते दिनों ही शासन ने राशि बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी है। मौजूदा समय में जिले में कुल एक लाख 30 हजार 654 बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख 26 हजार 233 तथा शहरी क्षेत्र में 4421 वृद्ध पेंशन का लाभ उठा रहे हैं। अकबरपुर विकास खंड में 21481 पेंशनधारक, बसखारी में 11794, भीटी में 8916, भियांव में 15200, जहांगीरगंज में 12 हजार 37, जलालपुर में 16457, कटेहरी में 14627, रामनगर में 12488, टांडा में 13233 बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में कुल 4421 पेंशनधारक हैं। इसमें अकबरपुर में 1654, नगर पंचायत किछौछा में 385, इल्तिफातगंज में 286, जलालपुर में 407, टांडा में 1687 पेंशनधारक हैं।
विज्ञापन

शासन ने बीते दिनों निर्देशित किया था कि पेंशन का लगातार लाभ पाने के लिए सभी पेंशनधारकों को ई-केवाईसी करानी होगी। समाज कल्याण विभाग कार्यालय के अनुसार मौजूदा समय में लगभग 55 हजार बुजुर्गों ने ही ई-केवाईसी कराई है। लगभग 75 पेंशनधारक अब तक ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं। ऐसे में यदि समय रहते संबंधित पेंशनधारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई तो उन्हें पेंशन के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। अप्रैल के अंत तक ई-केवाईसी करा लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र करा लें ई-केवाईसी
वृद्धा पेंशन का लाभ लगातार लेने के लिए बुजुर्गों को ई-केवाईसी करानी होगी। जिन पेंशनधारकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें चाहिए कि वे अति शीघ्र ई-केवाईसी करा लें। यदि कोई ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो पेंशन के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।
-आरके चौरसिया, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed