फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   75 passengers going to Jammu got their tickets cancelled, villagers protested against the arbitrary action of revenue officials

Ambedkar Nagar News: जम्मू जाने वाले 75 यात्रियों ने रद्द कराया टिकट

Fri, 29 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
75 passengers going to Jammu got their tickets cancelled, villagers protested against the arbitrary action of revenue officials
अंबेडकरनगर। जम्मू में बाढ़ व भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित होने पर अकबरपुर स्टेशन से जम्मू जाने वाली ट्रेन नंबर (13151) व (13152) को अब सहारनपुर जंक्शन तक चलाया जा रहा है। हादसे की जानकारी के बाद जम्मू जाने वाले 75 यात्रियों ने टिकट रद्द कराया है।
विज्ञापन

वैष्णो देवी में हुए हादसे के बाद पूरे इलाके में हालात काफी ज्यादा खराब हैं। बाढ़ व लैंडस्लाइड को देखते हुए ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है। अकबरपुर निवासी पवन का कहना है कि वहां पर हादसे की जानकारी होने पर टिकट रद्द कराने आए हैं। उनका कहना है कि इसके पहले जब अप्रैल में जाने टिकट कराए थे। जाने के दो दिन पहले पहलगाम के पास आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इस वजह से यात्रा रद्द करनी पड़ी। अब भगवान जब बुलाएंगे, तब जाएंगे। कटेहरी के रहने वाले शैलेश का कहना है कि वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए जाना था। डेढ़ महीने पहले टिकट बुक कराया था। अब जानकारी हुई कि ट्रेन वहां तक नहीं जाएगी। इसलिए टिकट रद्द करा लिया है। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कार्य के चलते जम्मू डिवीजन में रेल यातायात अस्थायी रूप से बंद है। इस वजह से जम्मू के लिए ट्रेन नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed