{"_id":"04de4fda483b9dd8885bb7e69a2fa3cb","slug":"75-election-mark-fixed-for-the-post-of-pradhan-and-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए 75 चुनाव निशान तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए 75 चुनाव निशान तय
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में इस बार ग्राम प्रधान पद के दावेदार कहीं वायुयान उड़ाते नजर आएंगे तो कहीं तांगा पर बैठकर सवारी करते दिखेंगे। कोई भुट्टा के नाम पर वोट मांगेगा तो कोई इमली निशान को अपना बनाने की अपील करेगा। प्रधान पद के लिए 57 तो ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 18 चुनाव निशान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पद के चुनाव में अभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न के आवंटन का दौर शुरू नहीं हुआ है लेकिन कुल 75 किस्म के चुनाव निशान प्रधान और सदस्य पद के प्रत्याशियों को मिलेंगे। प्राचीन परंपरा का एहसास कराती पालकी से लेकर बैलगाड़ी को चुनाव चिह्न में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जूते या चप्पल के मुकाबले खड़ाऊं को चुनाव चिह्न बनाने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं की पसंद का ध्यान रखते हुए गले का हार, चूड़ियां, ऊन का गोला व कंघा को भी चुनाव निशान में शामिल किया गया है। बल्लेबाज चुनाव चिह्न के तौर पर भी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी वोट मांगते नजर आएंगे।
विज्ञापन
तोप, त्रिशूल, हथौड़ा, फावड़ा, धनुष जैसे हथियार व औजार भी चुनाव चिह्न में शामिल हैं। बस, मोटरसाइकिल, वायुयान, कार जैसे वाहन भी चुनाव चिह्न के तौर पर प्रत्याशियों को आवंटित किए जाएंगे।