{"_id":"f10f368ce11f9d68ace1a7d464563b23","slug":"74-nomination-papers-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में 74 नामांकन पत्र हुए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में 74 नामांकन पत्र हुए निरस्त
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम दिन जांच के बाद ग्राम प्रधान के कुल 5 व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 69 नामांकन पत्र विभिन्न गड़बडिय़ों के चलते निरस्त कर दिए गए। इस प्रकार जांच के बाद कुल 74 नामांकन पत्र अवैैध घोषित किए गए।
विज्ञापन
दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी ब्लॉक में बीते दिनों नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी। कटेहरी ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 97 पदों के लिए 959 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1175 पदों के लिए 1091 दावेदारों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन
इसी प्रकार भीटी में ग्राम प्रधान के 92 पदों के लिए 848 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1078 पदों के लिए 1057 दावेदारों ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार व रविवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कटेहरी में ग्राम प्रधान के 4 व ग्राम पंचायत सदस्य के 36 तथा भीटी विकास खण्ड में ग्राम प्रधान के एक व ग्राम पंचायत सदस्य के 33 नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
एडीएम रामसूरत पाण्डेय ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया 23 नवंबर को होगी। उसी दिन मैदान में डटे दावेदारों को चुनाव चिंह का आवंटन किया जाएगा।