फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   73 percent voted in Tanda and Akbarpur

टांडा व अकबरपुर में 73 प्रतिशत मतदान

Sat, 05 Dec 2015 11:58 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते शुरुआती दौर में मतदान प्रतिशत कम रहा लेकिन जैसे जैसे मौसम साफ होता रहा, वैसे वैसे मतदान में तेजी आती रही। देखते ही देखते मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


शाम साढ़े चार बजे मतदान समाप्त होते ही दोनों ब्लॉकों में प्रधान पद के 2059 व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 949 दावेदारों का भाग्य मतपेटिकाओं कैद हो गया।
विज्ञापन


तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा विकास खंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ लेकिन घने कोहरे ने मतदाताओं के कदम को आगे बढने से रोक दिया। शुरुआती दौर में कई मतदान केन्द्रों पर सन्नाटे का माहौल रहा। मतदानकार्मिकों से लेकर सुरक्षाकर्मी व एजेंट तो मुस्तैद थे लेकिन मतदाता नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे जैसे कोहरा छंटता गया मतदान केंद्रों पर लाइनें लगनी शुरू हो गईं। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तेजी से मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत काफी कम रहा लेकिन इसके बाद मतदान ने गति पकड़ ली। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक दोनों विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 2059 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 949 दावेदारों का भाग्य मतपेटिका में कैद हो गया।

उल्लेखनीय है कि दोनों विकास खंडों में ग्राम प्रधान के 255 पदों के लिए 2059 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3143 पदों के लिए 949 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें अकबरपुर में प्रधान के 136 पदों के लिए 1117 व सदस्य के 1674 पदों के लिए 259 दावेदार थे।


इसी तरह टांडा में प्रधान के 119 पदों के लिए 942 व सदस्य के 1469 पदों के लिए 690 प्रत्याशी मैदान में थे। पहले व दूसरे चरण में हुए मतदान के बाद शनिवार को तीसरे चरण में भी अकबरपुर व टांडा ब्लॉक में शांतिपूर्वक मतदान निपटा। बेवाना थाना क्षेत्र के नौगवां में फर्जी वोट डालने की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed