फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   70 thousand population craves for electricity and water

बिजली-पानी को तरसी 70 हजार की आबादी

Wed, 06 Jul 2022 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
70 thousand population craves for electricity and water
अंबेडकरनगर का यह विद्युत उपकेन्द्र अकबरपुर उपभोक्ताओं को नहीं दे पा रहा सुचारु बिजली। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहि मच गई है। अशरफपुर बरवां, बैरमपुर बरवां व अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र टाउन फीडर देहात से जुड़े लगभग 70 हजार की आबादी को मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक लगभग आठ घंटे की ही बिजली उपलब्ध हो सकी। नतीजा यह रहा कि एक तरफ जहां मंगलवार रात उक्त फीडरों में तकनीकी खराबी आने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिस्तर पर करवट बदलने को मजबूर होना पड़ा, तो वहीं बुधवार को भी सुचारु बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। सबसे अधिक समस्या बुधवार को पेयजल को लेकर हुई। सुचारु बिजली न उपलब्ध होने से नागरिकों को एक बाल्टी पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

तमाम दावों के बाद भी पॉवर कॉरपोरेशन उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही जर्जर हो चुके उपकरण उपभोक्ताओं का साथ छोड़ने लगे हैं। बंच केबल जहां तहां दग रही हैं, तो वहीं ओवरलोडेड चल रहे ट्रांसफार्मर भी जवाब दे रहे हैं। मौजूदा समय में भीषण उमस भरी गर्मी का दौर चल रहा है। बारिश के मौसम में गर्म हवा के थपेड़े झुलसा रहे हैं। इन सबके बीच विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह से बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन

बदतर विद्युत आपूर्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक अशरफपुर बरवां, बैरमपुर बरवां व अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन देहान फीडर से जुड़ी लगभग 70 हजार की आबादी को बमुश्किल आठ घंटे बिजली मिल सकी। जो बिजली मिली भी, उसमें भी बार-बार की ट्रिपिंग होती रही। इससे जो बिजली उपलब्ध हुई, उसका समुचित लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका। मंगलवार रात जहां भीषण गर्मी के बीच बिस्तर पर लोग करवट बदलते रहे, तो वहीं बुधवार को भी बदतर बिजली का दंश झेलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के उपभोक्ता हुए प्रभावित
बैरमपुर बरवां उपकंद्र से जुड़े शहरी क्षेत्र के मीरानपुर, रसूलपुर हौजपट्टी, गोविंदगनेशपुर अटिका, सिझौलिया, आनंदविकार कॉलोनी, तमसा मार्ग, मलिन बस्ती, कुंज गली, बनगांव रोड समेत कई अन्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बदतर विद्युत आपूर्ति का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। अशरफपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मरथुआ सरैया, भरथुआ, अशरफपुर बरवां, रतनपुर, फत्तेपुर बेलाबाग, यरकी, बट्टूगढ़ समेत एक दर्जन से अधिक गांव, तो वहीं अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र, टाउन देहात फीडर से जुड़े कटरिया सम्मनपुर, गौहन्ना, सोनगांव, बदलपुर, अटंगी, मुंगरी, अंधियरवा, लोरपुर ताजन, सिझौली समेत डेढ़ दर्जन से अधिक के उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल पा रही है।
पेयजल का बढ़ा संकट
बदतर विद्युत आपूर्ति का सबसे अधिक संकट पेयजल का खड़ा हो गया है। अकबरपुर के रामजीत व रामकेश ने कहा कि एक तो बिजली नहीं मिल रही, उस पर जो बिजली मिलती भी है, उसमें वोल्टेज की समस्या रहती है। बारिश न होने से मौजूदा समय में ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन लो वोल्टेज के चलते ट्यूबवेल भी सुचारु रूप से काम नहीं कर पा रहा है। इससे सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। अशरफपुर बरवां से जुड़े गयादीन पांडेय, जगदीश तिवारी व संतराम वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी चाहिए। ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए। सुचारु बिजली न मिलने से पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।

किए जा रहे समुचित प्रबंध
उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जर्जर हो चुके उपकरणों को बदले जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। -वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed