फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   7 thousand population not getting electricity from 20 days

20 दिन से 7 हजार आबादी को नहीं मिल रही बिजली

Sat, 17 Jun 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 17 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
7 thousand population not getting electricity from 20 days
ब‌िजली - फोटो : symbolic

लगभग 20 दिन से काही गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि 21 जून तक गांव में आंधी से क्षतिग्रस्त पोल व तार को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल न की गई तो समूचे गांववासी 22 जून को विद्युत उपकेंद्र भीटी का घेराव करने को विवश होंगे।

विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन की इस उदासीनता से गांव की करीब 7 हजार आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉर्पोरेशन और तहसील प्रशासन की होगी। बदतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से खिन्न काही गांव के दर्जनों लोगों ने शनिवार को बार एसोसियेशन भीटी के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में 25 मई से विद्युत आपूर्ति बाधित है। 25 मई को रात में आई आंधी से गांव में बिजली के कई पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण लगातार इसकी शिकायत पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों से कर रहे हैं लेकिन 20 दिन से अधिक का समय बीत गया, अब तक टूटे पड़े पोल व तार को बदला नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गांव की लगभग 7 हजार आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। ग्रामीणों ने एसडीएम को चेतावनी दी कि यदि 21 जून तक गांव में विद्युत गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल न की गई तो वे 22 जून को विद्युत उपकेंद्र का घेराव करने को विवश होंगे।


इसकी पूरी जिम्मेदारी पावर कॉर्पोरेशन व तहसील प्रशासन की होगी। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। ज्ञापन में ओमप्रकाश राय, रामजियावन, राजकुमार गिरि, मुलायम, प्रदीप कुमार व मस्तराम आदि के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed