{"_id":"5fa7267aabd0397ebd42777abbceec52","slug":"7-people-bitten-by-snakes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों को सापों ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लोगों को सापों ने डसा
अंबेडकरनगर / अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी रामधीरज (16) पुत्र रामकुशल गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेलते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बेवाना थाना क्षेत्र के कौरा गांव निवासिनी जमीला (28) पत्नी वारिस अली को शुक्रवार सुबह घर की साफ सफाई करते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अरविंद (48) पुत्र रामकृपाल को गुरुवार देर शाम उस समय सांप ने डस लिया जब वह खेत पर सिंचाई के लिए जा रहा था। पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, पर हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासिनी अनीता (18) पुत्र सीताराम को शुक्रवार सुबह घर की साफ सफाई करते समय सांप ने डस लिया। इससे परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के कोडऱा गांव निवासी विवेक (28) पुत्र मिठाईलाल को शुक्रवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी थाना क्षेत्र के अकबरपुर नगर निवासी श्रीयांशु (9) पुत्र रमेशचंद्र को गुरुवार देर शाम उस समय सांप ने डस लिया, जब वह घर के पीछे खेल रहा था। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के जिगना निवासिनी रामभारती (16) पुत्री रामनयन शुक्रवार सुबह घर की साफ सफाई करते समय सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।