{"_id":"621923ae435e1f390952e724","slug":"69-company-paramilitary-personnel-will-conduct-elections-ambedkar-nagar-news-lko619427929","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 कंपनी अर्धसैनिक बल के जवान कराएंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 कंपनी अर्धसैनिक बल के जवान कराएंगे चुनाव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए 27 फरवरी को पांचवें चरण के मतदान के बाद जिले में 69 कंपनी व दो प्लाटून अर्धसैनिक बल के जवान जिले में पहुंच जाएंगे। इनके साथ ही छह हजार यूपी पुलिस व चार हजार होमगार्डों की भी मतदान को सकुशल निपटाने में ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी सुरक्षा कर्मियों की जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित 106 कॉलेजों में ठहरने की व्यवस्था होगी। सुरक्षा कर्मियों को ठहरने के दौरान किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रशासन ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं।
जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर तीन मार्च को मतदान होना है। इसे सकुशल निपटाने के लिए बीते दिनों ही एक कंपनी अर्धसैनिक बल जिले में पहुंच गया था। इस बीच मतदान को पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए अब 27 फरवरी के बाद जिले में बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल के जवान व पुलिसकर्मी पहुंचेंगे। एसपी कार्यालय के रमाकांत ने बताया कि 27 फरवरी को पांचवें चरण का मतदान होना है।
इसके बाद छठवे चरण में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल व पुलिसकर्मी जिले में पहुंचेंगे। बताया कि पांचवें चरण के मतदान के बाद 28 फरवरी या फिर एक मार्च तक जिले में 69 कंपनी व दो प्लाटून अर्धसैनिक बल के जवान जिले में पहुंचेंगे। इनके अलावा छह हजार दूसरे जनपद से यूपी पुलिसकर्मी व चार हजार होमगार्ड भी जिले में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सीओ सदर अशोक सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 106 विद्यालयों में बाहर से आने वाले सुरक्षाकर्मियों को ठहराया जाएगा। इसमें 56 विद्यालयों में अर्धसैनिक बल, जबकि 30 विद्यालयों में यूपी पुलिस व 20 विद्यालयों में होमगार्ड के ठहरने की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले सुुरक्षाकर्मियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेज कर दी गई हैं।
,