{"_id":"62b34e1ce4c8b44304684e42","slug":"66-thousand-consumers-will-get-sugar-for-three-months-ambedkar-nagar-news-lko636364674","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी तीन माह की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी तीन माह की चीनी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इस जिला पूर्ति कार्यालय से जुलाई माह में अंत्योदय कार्य धारकों को उपलब्ध कराई जाय?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग 66 हजार अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में कोटे से मिलने वाले नियमित खाद्यान्न वितरण योजना के तहत गेहूं व चावल के साथ तीन किग्रा. चीनी भी निशुल्क मिलेगी। अप्रैल, मई व जून माह की एक साथ चीनी मिल सके, इसके लिए जिलापूर्ति विभाग ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच उपभोक्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि चीनी मिलने से आगामी दिनों में पड़ने वाले पर्व की मिठास बढ़ जाएगी।
राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न को लेकर किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पत्येक माह दो बार पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। नियमित खाद्यान्न योजना के तहत चावल व गेहूं, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पूर्व में गेहूं व चावल, लेकिन अब सिर्फ चावल ही उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। इससे बढ़ती महंगाई में उपभोक्ताओं को व्यापक लाभ भी मिल रहा है। बताते चलें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1,136 कोटे की दुकानें हैं। इससे 4 लाख एक हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इसमें 65 हजार 967 अंत्योदय राशन कार्डधारक हैं, जबकि 3 लाख 35 हजार 33 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं।
इस बीच बीते दिनों ही प्रदेश सरकार ने अंत्योदय राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की थी कि प्रत्येक तीन माह पर एक किग्रा. प्रति माह की दर से निशुल्क चीनी नियमित खाद्यान्न योजना के तहत दी जाएगी। घोषणा के अनुसार अप्रैल, मई व जून माह की तीन किग्रा. चीनी जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में मिलने वाले नियमित खद्यान्न के साथ अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को चीनी मिलेगी। उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से चीनी मिल सके, इसके लिए जिलापूर्ति कार्यालय ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
पर्व की बढ़ेगी मिठास
अकबरपुर के इरशाद व रहमान ने जुलाई में मिलने वाली तीन किग्रा. चीनी पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि 10 जुलाई को ईद-उल-अजहा पर्व है। ऐसे में इससे पहले चीनी मिलने पर पर्व की मिठास बढ़ जाएगी। जलालपुर के राकेश व कटेहरी की फूलकुमारी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि तीन किग्रा. चीनी मिलने से काफी राहत मिलेगी। महंगाई के इस दौर में तनिक सी भी सहायता काफी बेहतर होती है। टांडा के मोहम्मद शफी व किछौछा के जमशेद ने कहा कि गेहूं व चावल के साथ चीनी का मिलना अत्यंत सुखद है। इससे जुलाई में पड़ने वाले पर्वों को खुशियों के साथ मनाने में बेहतर होगा।
तेज की जा रहीं तैयारियां
जुलाई माह में अंत्योदय राशनकार्डधारकों को तीन माह की चीनी मिलनी है। इस संबंध में सभी कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे समय से उठान कर सुचारु रूप से वितरण करें। -राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी